Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरिता गिरी ने सद्भावना पार्टी छोड़ने की घोषणा की

 

 

एक महीने पहले नेपाल सद्भावना पार्टी में शामिल हुईं सरिता गिरी ने आज पार्टी छोड़ दी है. वह सावन  7 गते को एक कार्यक्रम के दौरान नेपाल सद्भावना पार्टी में शामिल हुईं थी । आज फेसबुक के माध्यम से उन्होंने कहा कि उन्होंने सद्भावना पार्टी छोड़ दी है और आज से स्वतंत्र हैं।

उन्होंने कहा, “मैं घोषणा करती हूं कि दिवंगत माननीय प्रदीप जी के राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन के एजेंडे को आगे बढ़ाने की उनकी अंतिम इच्छा  को पूरी करुँगी । इसके लिए के मैं पार्टी छोड रही हूँ  आज से मैं  स्वतंत्र हूं।” नेपाल सद्भावना पार्टी के लिए हमेशा मेरी शुभकामनाएं रहेगी। यह कठिन समय में लिया गया एक बहुत ही कठिन निर्णय है।

यह भी पढें   नेपाल ऑयल निगम के कार्यकारी निर्देशक नागेन्द्र साह नियुक्त

उन्होंने कहा कि वो नेपाल सद्भावना पार्टी में शामिल होने के बाद कुछ नया करने की सोच रही थीं, लेकिन  एक महीने में ऐसी स्थिति नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि चूंकि मधेश की ज्यादातर मांगें पूरी हो चुकी हैं और नागरिकता का मामला सुलझने वाला है, इसलिए उन्होंने नए तरीके से आगे बढ़ने की सोच के साथ नेपाल सद्भावना पार्टी छोड़ दी.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com