जानकी मंदिर को अपने कार्यकाल में ट्रस्ट में ले जाना मुख्य उद्देश्य : शीतल साह (वृहतर अध्यक्ष)

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । अपने दो बर्ष के कार्यकाल में जानकी मंदिर को ट्रस्ट बनाने का मुख्य उद्देश्य हैं। अगर नहीं बना तो पद से इस्तीफा दे दूंगा। उपयुक्त बातें वृहतर जनकपुर क्षेत्र विकास परिषद के अध्यक्ष शीतल साह ने पत्रकारों को जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि जानकी मंदिर की आमदनी का कोई लेखा जोखा नहीं है। कोई पारदर्शिता नहीं है। मंदिर के महंत यथाभावी मंदिर का जमीन बेच रहा है। जानकी मंदिर के भीतर विवाह मंडप का 28लाख में लगा ठेक्का, भारतीय भक्त द्वारा दी जाने वाली राशि महंत मंदिर के विकास में न लगाकर अपने नाते-रिश्तेदारों को देता है। स्थानीय वासियों की इच्छा है कि जानकी मंदिर को ट्रस्ट बनाया जाए।
शीतल साह ने जनकपुरधाम दुनिया भर के हिन्दूओं की आस्था स्थल है। इसलिए जन के मठ – मंदिर, सरोवर का विकास किया जाएगा। साढे तीन एकड़ में सात मंजिल के सुविधा संपन्न होटल बनाए जाने पर काम चल रहा है। इसमें ठहरने के लिए यात्रियों को 60से 300रूपये देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि धनुषा जिला के अलावा महोतरी जिला के पंद्रह दिवसीय परिक्रमा के ठहराव स्थल पर धर्मशाला पेयजल बिजली की व्यवस्था की जाएगी।

