Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शादी के तत्काल बाद परिचयपत्र और कुछ साल के बाद ही अंगीकृत नागरिकता देना चाहिएः एमाले

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २६ अगस्त । नेकपा एमाले ने वैवाहिक अंगीकृत नागरिकता के संबंध में फिर अपनी विचार व्यक्त की है । आज शुक्रबार से शुरु पार्टी केन्द्रीय कमिटी बैठक में राजनीतिक प्रतिवेदन पेश करते हुए पार्टी अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने नागरिकता के संबंध में ६ सूत्रीय धराणाएं व्यक्त की है ।
अपने प्रतिवेदन में अध्यक्ष ओली ने कहा है कि शादी के बाद तत्कालीन आवश्यकता के लिए एक परिचयपत्र देना चाहिए और उसके कुछ साल के बाद ही वैवाहिक अंगीकृत नागरिकता देनी चाहिए । उन्होंने यह भी कहा है कि संविधान में नागरिकता के संबंध में जो व्यवस्था की गई है, उसको कार्यान्वयन के लिए ऐन निर्माण की आवश्यकता है । वैवाहिक अंगीकृत नागरिकता वितरण के लिए उन्होंने कहा है कि बिगत के दिन संसद् में प्रस्तुत नागरिकता विधेयक और संबंधित समिति में इसके संबंध में हुई विचार–विमर्श को मध्यनजर करते हुए ऐन निर्माण होना चाहिए ।
अध्यक्ष ओली ने कहा है कि लैंगिक आत्मसम्मान, मां की नाम से नागरिकता प्राप्ति संबंधी संवैधानिक अधिकार जैसे विषय में राष्ट्रपति की ओर से जो प्रश्न किया गया है, इसमें भी गम्भीर बहस की आवश्यकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *