धरान के मेयर हर्क सम्पाङ द्वारा संचालित वृक्षा रोपण कार्यक्रम में माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड भी शामील
काठमांडू, २६ अगस्त । धरान उप–महनगरपालिका के मेयर हर्क साम्पाङ द्वारा संचातिल वृक्षा–रोपण कार्यक्रम में नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड भी सहभागी हो गए हैं । अध्यक्ष प्रचण्ड वरिष्ठ जनगायक तथा गीतकार जेबी टुहुरे की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए आज शुक्रबार धरान पहुँच गए थे । इसी अवसर पर वह वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी सहभागी हुए हैं ।
कार्यक्रम में सहभागी होते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि जो काम माओवादी नेता–कार्यकर्ताओं को करना चाहिए था, वह काम हर्क साम्पाङ कर रहे हैं, इसीलिए इसमें उनका साथ है । माओवादी संबंद्ध नेता तथा कार्यकर्ताओं को मेयर साम्पाङ से कुछ सिखने के लिए आग्रह करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘आम श्रमजीवि जनता भी हर्क जी के व्यवहार से, उनके आचरण से कुछ प्रेरणा ले सकते हैं, मेरी यही अपेक्षा है ।’

