नागरिकता विधेयक खारेजी की मांग करते हुए राप्रपा ने किया काठमांडू में प्रदर्शन
काठमांडू, २६ अगस्त । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) ने संसद् से पारित और राष्ट्रपति के पास रहे नागरिकता विधेयक खारेजी की मांग करते हुए काठमांडू में प्रदर्शन किया है । आज शुक्रबार काठमांडू स्थित माइतघर मण्डला से लेकर नयां बानेश्वर तक प्रदर्शन हुआ है । प्रदर्शनकारियों ने नागरिकता विधेयक, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरुद्ध नारे लगाएं है । साथ में पेट्रोलियम पदार्थ में मूल्य समायोजन करने के लिए भी मांग किया है ।
स्मरणीय है, संसद् से पारित नागरिकता विधेयक ऐन संशोधन विधेयक २०७९ राष्ट्रपति के पास है । विधेयक विवादित होने के कारण एक बार राष्ट्रपति की ओर से वापस हो चुका है । इसी विषय को लेकर राजनीतिक दलों के बीच भी बहस जारी है ।

