Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समान राजनीतिक मुद्दा होने के कारण माओवादी के साथ चुनावी तालमेल हो रहा हैः डा. भट्टराई

 
डा. बाबुराम भट्टराई, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २६ अगस्त । नेपाल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुरा भट्टराई ने दावा किया है कि समान राजनीतिक मुद्दा होने के कारण ही नेकपा माओवादी केन्द्र और नेपाल समाजवादी पार्टी के बीच चुनावी तालमेल किया जा रहा है । आज शुक्रबार पार्टी की काठमांडू जिला भेला को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
डा. भट्टराई को कहना है कि प्रत्यक्ष निर्वाचित राष्ट्रपति, पहचान, अधिकार सहित का संघीय राज्य जैसे मुद्दो में माओवादी केन्द्र और समाजवादी पार्टी के बीच समान विचार धराएं हैं, जो कांग्रेस और एमाले के साथ नहीं मिलता है । डा. भट्टराई ने यह भी कहा है कि वर्तमान संघीयता अपूर्ण है । उन्होंने आगे कहा– ‘प्रत्यक्षीय निर्वाचित राष्ट्रपतीय प्रणाली, पहिचान और अधिकार सहित का संघीय पुनःसंरचना के सवाल में हम लोग माओवादी के साथ करीबी हैं । यही समानता के कारण ही चुनावी तालमेल के लिए राजी हो गए हैं ।’
डा. भट्टराई ने कहा है कि आगामी चुनाव के लिए यह सिर्फ चुनावी तालमेल तथा कार्यगत एकता हैं, पार्टी एकीकरण नहीं है । उनका कहना है कि पार्टी एकता के संबंध में चुनाव के बाद तही चर्चा की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com