मैं दुखी हूँ : राष्ट्रपति भंडारी
प्रधानमंत्री तथा कांग्रेस अध्यक्ष देउवा ने भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली दोहरी भूमिका खेल रहें हैं । उन्होंने कहा –ओली जी ने जिस अध्यादेश को लाया मैंने भी वही लाया है । उन्होंने यह भी कहा कि –राष्ट्रपति का समर्थन दोहरा मापदंड है ।
काठमांडू, ३०अगस्त। दोनों सदनो द्वारा पारित कर प्रमाणीकरण के लिए नागरिकता विधेयक को राष्ट्रपति के समक्ष भेजा गया था लेकिन राष्ट्रपति ने सावन २९ को प्रतिनिधि सभा में वापस भेज दिया था ।राष्ट्रपति ने एक संदेश के साथ इस विधेयक को वापस किया था । उन्होंने अपने संदेश में प्रादेशिक पहचान और लैंगिक समानता नहीं होने तथा अंगीकृत नागरिकता के बारे में स्थायी समाधान खोजना पड़ेगा कहकर नागरिकता विधेयक वापस किया था । राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने कहा कि जब संसद में चर्चा के लिए नागरिकता विधेयक लौटाया गया तो गठबंधन के जबाब से उन्हें शिकायत है ।
सत्तारुढ़ गठबंधन के निर्णयनुसार प्रतिनिधिसभा ने २ गते भादव में नागरिकता विधेयक ज्यों का त्यों पास किया है, जबकि राष्ट्रीय सभा ने इसे विधायन समिति में भेजा है ।
सोमवार को राष्ट्रपति ने नेकपा एमाले और नेपाली कांग्रेस के नेताओ से अलग अलग मिलकर चर्चा किया था । इस बैठक में अन्य मुद्दों पर कुछ खास बात नहीं हुई, जबकि मुख्य ध्यान नागरिकता को लेकर थी ।
दोनों दलों के नेताओं के साथ चर्चा करते हुए राष्ट्रपति भंडारी ने शिकायत की कि नागरिकता विधेयक को चर्चा के लिए संसद में वापस भेज दिया गया लेकिन सत्ताधारी गठबंधन ने जबाब वापस कर दिया ।
उन्होंने कहा कि –जिस गंभीरता से मैंने इस विषय को उठाया था । उसकी प्रतिक्रिया वैसी नहीं थी, मैं दुखी हूँ । मुझे उम्मीद थी कि संसद में पार्टियां काम करेंगी ताकि २००९ से रहे विवाद हमेशा के लिए बंद हो जाए , लेकिन ऐसा नहीं हुआ ।
इस बैठक में कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने भी नागरिकता विधेयक पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रपति को अपेक्षा थी कि सहमति के लिए प्रयास होगा ।
प्रधानमंत्री तथा कांग्रेस अध्यक्ष देउवा ने भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली दोहरी भूमिका खेल रहें हैं । उन्होंने कहा –ओली जी ने जिस अध्यादेश को लाया मैंने भी वही लाया है । उन्होंने यह भी कहा कि –राष्ट्रपति का समर्थन दोहरा मापदंड है ।


