Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान : बाढ प्रभावित क्षेत्र में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत

 

पाकिस्तान बाढ़ के भीषण कहर से जूझ रहा है। देश में पहले ही हजार के ऊपर की संख्या में लोगों ने बाढ़ में अपनी जान गंवा दी। अब इस बीच यहां बाढ़ पीड़ितों से भरी नाव पलटने की दर्दनाक घटना सामने आई है।

नाव पर दो दर्जन से अधिक लोग सवार

स्थानीय मीडिया के अनुसार, सोमवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिंधु नदी में बाढ़ प्रभावित लगभग 25 पीड़ितों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। कई लोग अब भी लापता हैं। यह घटना सिंध के सहवान शहर के बिलावलपुर गांव में हुई जब बाढ़ पीड़ितों का रेस्क्यू कर नाव के जरिए उन्हें राहत शिविरों में ले जाया जा रहा था। घटना को लेकर उपायुक्त ने कहा कि 13 लोगों की मौत हुई है। जबकि आठ लोगों को बचा लिया गया है।

यह भी पढें   डिजिटल अर्थव्यवस्था के अनुरूप कर प्रशासन को आधुनिक बनाने पर सदस्य देशों में सहमति

पाकिस्तान अपने इतिहास में सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। देश की सरकार ने ‘राष्ट्रीय आपातकाल’ घोषित कर दिया है। पाकिस्तान सरकार और सेना लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत अभियान चलाकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर लाने की कोशिश कर रही है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com