Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या बालेन, मिश्र,लामिछाने,खरेल अन्तराष्ट्रीय मिशन द्वारा परिचालित हैं? आरोप महेश बस्नेत का

 


काठमांडू । ३१ अगस्त ।प्रमुख प्रतिपक्ष दल नेकपा एमाले के सांसद महेश बस्नेत ने काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन शाह सहित के जनप्रतिनिधि और स्वतन्त्र समूहों द्वारा चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले युवाओं के विरुद्ध में आपत्तिजनक अभिव्यक्ति दिया है ।
भक्तपुर में आयोजित हुए अपने पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में बस्नेत ने कहा कि – बालेन शाह, रविन्द्र मिश्र, रवि लामिछाने, रमेश खरेल ये सभी विभिन्न तरह के अन्तराष्ट्रीय मिशन द्वारा परिचालित हैं ।
‘नेताअ‍ों को कुत्ते की माला लगा दिया है । कुत्ते के सिर को जोड़ दिया गया है । उससे भी तीन गुणा ज्यादा गाली दीजिए आपलोग , और इस काम को करते हुए कुछ होता है हमलोग आप सभी का संरक्षण करेंगे । उन्होंने कहा कि हो सके तो पहले मुँह से समझाए , अगर मुँह से समझाने से नहीं माने तो हाथ पैर कैसे समझता है वैसे समझाए जो होगा वो पार्टी देख लेंगी या हर्जाना पार्टी देगी ।
नेकपा एमाले के युथफोर्स दस्ता के नेतृत्व को लेकर चर्चा में आए बस्नेत एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के प्रिय पात्र के रुप में जाने जाते हैं । वो भक्तपुर निर्वाचन क्षेत्र नम्बर २ के सांसद है । इससे पहले वो भक्तपुर के ही गुन्डु गाबिस के अध्यक्ष भी हो चुके हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *