Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निलम्बित प्रधानन्यायाधीश जबरा से होगी आज पुछताछ

 

काठमांडू। महाअभियोग सिफारिस समिति निलम्बित प्रधानन्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर जबरा से आज बयान लेगी । आज सिफारिस समिति सुबह ११ बजे होने वाली बैठक में सर्वोच्च अदालत के निलम्बित प्रधानन्यायाधीश जबरा से बयान लेने वाली है ।
नेपाल के न्यायिक तथा संसदीय इतिहास में पहली बार प्रधानन्यायाधीश से बयान लेने वाली है । १ गते फागुन में सत्तारुढ दल ने महाअभियोग का आरोप लगाने के बाद २३ गते फागुन को प्रतिनिधिसभा ने महाअभियोग सिफारिस समिति गठन को दे दिया था । वही सिफारिस समिति आज पहली बार बयान लेने वाली है ।
जबरा के विरुद्ध संघीय संसद सचिवालय में महाअभियोग प्रस्ताव दर्ता करने के बाद उन्हें अपन पद भी छोड़ना पड़ा । सर्वोच्च अदालत बार एसोसिएसन निलम्बित प्रधानन्यायाधीश जबरा विरुद्ध के महाअभियोग प्रस्ताव के बारे में संसदीय सिफारिस समिति को इससे पहले ही प्रमाण उपलब्ध करा चुकी है ।

यह भी पढें   सिटिजन्स बैंक की १९ वीं वार्षिकोत्सव के अवसर पर रक्तदान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *