मैं विचारों से अब भी जवान हूँ : झलनाथ खनाल (पूर्व प्रधानमंत्री)
काठमांडू, १ सितम्बर । पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एकीकृत समाजवादी) के वरिष्ठ नेता झलनाथ खनाल ने स्वयं के बारे में कहा कि उम्र से बूढ़ा होने के बावजूद मैं विचार से बिल्कुल जवान हूँ । एकीकृत समाजवादी सुर्खेत ने बुधवार को सुर्खेत में हुए एक जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधन करते हुए कहा कि हाँ मैं बूढ़ा हो चुका हूँ मगर मेरे विचार आज भी जवान है । आगे उन्होंने कहा कि नेपाल में यदि कोई पार्टी परिवत्र्तन ला सकती है तो वह एकमात्र नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी ही है । उन्होंने कहा कि – हमारे सामने बहुत सी चुनौतियां हैं । उन्होंने यह भी बताया कि विगत में हमारे कम्युनिष्ट पार्टी का नेतृत्व गलत हाथों में गया और समय समय पर कम्युनिष्ट क्रांति के उपर प्रहार हुआ तथा पार्टी के भीतर भी कई बार विद्रोह भी हुए । उन्होंने आगे कहा कि देश में जो परिवर्तन आया है वह जनयुद्ध या छापामार से नहीं आया है वह आया है तो जनविद्रोह से संभव हुआ है । ये बातें कहते हुए उन्होंने कहा कि अब मैं बूढ़ा हो चुका हूँ लेकिन विचारों से अभी भी जबान हूँ । एक के बाद दूसरी पीढ़ी आती है लेकिन विचार कभी मरते नहीं और न ही विचार बूढ़ा होता है ।


