जबरा ने लगाया न्यायाधिशों के चरित्र पर आरोप, ओली को बताया दूरदर्शी नेता

काठमांडू, १ सितंबर । निलम्बित प्रधानन्यायाधिश चोलेन्द्रशमशेर जबरा ने बुधवार प्रतिनिधि सभा के महाभियोग सिफारिश समिति में बयान दिया । बुधवार को बयान पूरा नहीं होने के कारण से आज वृहस्पतिवार को भी उनका बयान लिया जाएगा । बुधवार को लगभग तीन घण्टे तक उनका बयान लिया गया इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे परमादेश से बने सरकार के सांसदों ने मुझे पर ही महाभियोग लगा दिया जिससे मैं चकित हूँ । उन्होंने ओली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वो दूरदर्शी नेता है । साथ ही उन्होंने अपने सहकर्मी न्यायाधिशों के चरित्रों पर भी प्रशन उठाया है । अपने बयान में उन्होंने कहा कि न्यायाधिश कार्की दोहरी भूमिका खेल रहें हैं ।
ओली की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि – ओली ने कहा कि मैं इस मुद्दे में नहीं बैठूंगा न ही मैं इस मुद्दे को देखूँगा ।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि न्यायाधिश प्रकाशमान सिंह राउत और हरिकृष्ण कार्की का चरित्र ही खराब है ।

