Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजविराज मे ‘शङ्खघोष’ का विमोचन

 

1533844_10201107824401371_875242597_nराजविराज ,२६ दिसम्बर । करुणा झा द्वारा लिखित निबन्ध संग्रह ‘शङ्खघोष’ का राजविराज में एक कार्यक्रम के बीच विमोचन किया गया । नेपाली भाषा मे लिखी हुई इस संग्रह का विमोचन पुनरावेदन अदालत राजविराज की न्यायाधीश सारंगा सुवेदी तथा सप्तरी के प्रमुख जिल्ला अधिकारी हरिकृष्ण पौडेल ने संयुक्त रुप से किया । पुस्तक विमोचन करते हुए सारंगा ने कहा –‘मैथिली भाषी द्वारा नेपाली भाषा में साहित्य लेखन का कार्य प्रशंसनीय तथा सराहनीय है ।’
ऐसे ही प्रमुख जिल्ला अधिकारी हरिकृष्ण पौडेल महिला उत्पीडन विरुद्ध तथा सशक्तिकण के पक्ष में लिखी गई ‘शङ्खघोष’ मैथिल महिला ही नही सम्पूर्ण नेपाली महिला के लिए प्रेरणादायी होगा विश्वास व्यक्त किया । कार्यक्रम मे साहित्य कारों, पत्रकारों, महिलाओं, बुद्धिजीवीयों की उपस्थिति थी । सभी ने करुणा झा द्वारा लिखित महिला उत्पीडन पर आधारित निबन्ध संग्रह ‘शङ्खघोष’ की मुक्त कंठ से प्रशंसा की । करुणा झा की ये दुसरी पुस्तक है । यससे पहले मैथिली भाषा में कविता संग्रह ‘भगजोगनी’ साझा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित हो चुकी है ।Photo_1

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com