मैथिली कथा संग्रह गन्ध विमोचित
कैलास दास,जनकपुर, पुस ५ । मैथिली कथा संग्रह ‘गन्ध’ का शुक्रवार को जनकपुर मे विमोचन किया गया है ।
युवा पत्रकार सुजीत कुमार झा द्वारा लिखित इस पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि पुनरावेदन अदालत के न्यायाधिश तेजबहादुर केसी, पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष रामअशिष यादव, साहित्यकार अयोध्यानाथ चौधरी, नाटककार अवधेश पोखरेल, रामानन्द युवा क्लव का अध्यक्ष नविण कुमार मिश्र, पूर्व अध्यक्ष जीवनाथ चौधरी, मानव अधिकारवादी विजय दत्त ने संयुक्त रुप में किया है ।
विमोचन कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि केसी ने कहा कि मैथिली भाषा नेपाल की दुसरी भाषा है इस लिए इसका विकास राज्य के स्तर से होना चाहिए । मैथिली भाषा प्रति राज्य को गम्भीर होने के लिए उन्होने आग्रह भी किया है । उन्होने यह भी कहा कि मैथिली भाषा के विकास से ही यहाँ कला संस्कृति और स्थानीय स्तर का पहचान बनेगा ।
कार्यक्रम मे पुस्तक के लेखक सुजीत कुमार झा ने एक कथा वाचन किया था । इस प्रकार नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा का अध्यक्ष रामअशिष यादव, प्रो. परमेश्वर कापडि,सुनिल मल्लिक, अवधेश पोखरेल, अशोक दत्त, मानव अधिकारवादी विजय दत्त, जीवनाथ चौधरी सहित के वक्ताओं ने पुस्तक उपर समीक्षा भी किया था ।
कथा संंग्रह गन्ध पुस्तक १२२ पृष्ठ का है । उसमे १२ कथा समावेश किया गया है ।

