Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जलेश्वर में कर्मचारी यूनियन स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

 

जलेश्वर, 20 भाद्र ।भादो 19 गत्ते रविवार के दिन 2 बजे मधेस प्रदेश के महोत्तरी जिला के सदरमुकाम जलेश्वर स्थित पत्रकार महासंघ के सभा कक्ष में कर्मचारी यूनियन के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। नागरिक सम्मान को केंद्र में रखते हुए आज के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी, पत्रकार, कवि – साहित्यकार तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले लगभग 40 व्यक्तियों को दोसल्ला तथा प्रमाणपत्र के साथ सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री नागेश्वर यादव जी थे तो अध्यक्ष के रूप में नेपाल कर्मचारी यूनियन महोत्तरी के अध्यक्ष श्री भारत यादव जी थे। इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राज किशोर राउत जी, श्री वासुदेव दहाल ( प्रमुख जिला अधिकारी), श्री कृष्ण प्रसाद पांगेनी (प्रहरी उपरिक्षक, जिला प्रहरी कार्यालय महोत्तरी) , श्री दीपेंद्र गिरी (सह प्रहरी उपरीक्षक, सशस्त्र प्रहरी बल) श्री अभिनव कुमार सिंह जी ( जिला राष्ट्रीय अनुसंधान कार्यालय महोत्तरी प्रमुख) श्री उपेंद्र न्यौपाने जी, (सहायक प्रमुख जिला अधिकारी) लगायत के विशिष्ट लोग उपस्थित थे। इधर सम्मानित होनेवाले हस्तियों में श्री राजकिशोर झा, श्रीराम एकवाल झा, श्री दशरथ भंडारी, श्री गरीब दास ठाकुर, श्री महेश्वर राय, श्री बलराम शर्मा, स्वतंत्रता सेनानी श्रीमती दाना देवी, श्री शेष नारायण झा, श्री कुंवरकांत झा, श्री राजेश्वर ठाकुर, श्री ताराकांत झा, अजय कुमार झा के साथ ही मंचासिन समस्त अतिथि गण सामिल थें। प्रमुख जिला अधिकारी जी अपने शुभकामना मंतव्य के क्रम में इसे एतिहासिक पहल बताते हुए निरंतरता की बात की। साथ ही उन्होंने यहां के विशिष्ट व्यक्तियों से साक्षात्कार होने से खुदको खुशी लगने की बात की। सामाजिक सद्भाव तथा सहकार्य को सृजनशील बनाने में ऐसे कार्यक्रमों से अत्यधिक लाभ होने की बात कही। सभी वक्ताओं ने इस तरह के कार्यक्रम से सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलने की बात कही। महोत्तरी जिला के लिए यह कार्यक्रम एक प्रेरणा का केंद्र के रूप में देखा गया। कार्यक्रम सचालक श्री विजय चौधरी जी का प्रस्तुति बुलंद और सराहनीय रहा।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने कोशी और मधेश प्रदेश के सांसदों से करेंगे मुलाकात

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *