गुल्मेली समाज का पद हस्तान्तरण तथा शपथ ग्रहण
नेपालगन्ज /(बाँके) पवन जायसवाल ।
बाँके जिला में रहें गुल्मेली समाज सेवा समिति, बाँके का पद हस्तान्तरण तथा शपथ ग्रहण की साथ साथ बधाई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है ।
बीता भादौं महीने का ४ गते शनिवार सम्पन्न पाँच वीं अधिवेशन तथा निर्वाचन से निर्वाचित अध्यक्ष तथा पदाधिकारियों को शनिवार एक कार्यक्रम के वीच पद हस्तान्तरण तथा शपथ ग्रहण कराया गया है ।
बाँके जिला के प्रमुख जिला अधिकारी सूर्य बहादुर खत्री के प्रमुख आतिथ्य में तथा समिति के निवर्तमान अध्यक्ष भाष्कर काफ्ले के अध्यक्षता में हुआ पहली चरण की कार्यक्रम में अध्यक्ष मण्डल के अध्यक्ष तथा प्रमुख निर्वाचन अधिकृत पूर्णलाल चुके ने अध्यक्ष हरिलाल न्यौपाने को और अध्यक्ष हरिलाल न्यौपाने ने विधान अनुसार अन्य पदाधिकारी तथा सदस्यों को पद तथा गोपनियता की शपथ ग्रहण कराया था ।
वह अवसर पर प्रमुख अतिथि प्रमुख जिला अधिकारी सूर्य बहादुर खत्री ने नवानिर्वाचित पदाधिकारी तथा सदस्यों को प्रमाण– पत्र प्रदान किया था । इसी तरह वह कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष भाष्कर काफ्ले ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिलाल न्यौपाने को पद हस्तान्तरण की साथ साथ समिति की सम्पूर्ण कागजात हस्तान्तरण किया था ।
प्रमुख अतिथि प्रमुख जिला अधिकारी सूर्य बहादुर खत्री ने नवानिर्वाचित पदाधिकारी तथा सदस्यों को बधाई देते हुये बाँके जिला में अपनी जन्मभूमि गुल्मी जिला की नाम उज्वल करने आयक की काम करके गुल्मी जिला और गुल्मेलियों की पहिचान स्थापित करने के लिये सभी लोगों को आग्रह किया था । उसी अवसर पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मण गौतम, सल्लाहकार तथा अध्यक्ष मण्डल के अध्यक्ष प्रमुख निर्वाचन अधिकृत पूर्णलाल चुके, नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिलाल न्यौपाने, दिवाकर खनाल, उपाध्यक्ष भीमलाल कँडेल लगायत लोगों ने बधाई तथा शुभकामना व्यक्त किये थे । स्मरणीय छ, पाँच वीं अधिवेशन ने उपाध्यक्ष पद में भीमलाल कँडेल, सचिव पद में हिम नाथ पौडेल, कोषाध्यक्ष पद में प्रदीप सापकोटा को सर्वसम्मत रुप में निर्वाचित किया था । इसी तरह सदस्यों में प्रकाश गौतम, निलम ज्ञवाली, आरती गौतम, बल बहादुर दगामी, कमला गौतम, महेश ज्ञवाली, ठगीराम भण्डारी, दुर्गा प्रसाद काफ्ले, राजकुमार सापकोटा, कुञ्ज मणि पोखरेल और झविलाल शर्मा निर्वाचित हुये हैं ।







