नागरिकता विधेयक प्रमाणीकरण के लिए राष्ट्रपति के समक्ष भेजा गया

काठमांडू, ५सितंबर । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी द्वारा पुनर्विचार के लिए संसद में वापस हुए नागरिकता विधेयक को हुबहु पारित करके प्रमाणीकरण के लिए राष्ट्रपति कार्यालय भेजा दिया गया है ।
राष्ट्रिय सभा और प्रतिनिधि सभा से हुबहु पारित हुए नागरिकता विधेयक सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा ने प्रमाणित करके प्रमाणीकरण के लिए राष्ट्रपति कार्यालय भेज दिया है ।
प्रतिनिधिसभा के विधायन व्यवस्थापन समिति के एक अधिकारी के अनुसार नागरिकता विधेयक प्रमाणीकरण के लिए सोमबार राष्ट्रपति कार्यालय में भेजा गया है । सभामुख द्वारा प्रमाणित होने के बाद नागरिकता विधेयक प्रमाणीकरण के लिए राष्ट्रपति के कार्यालय में भेजा है । सोमबार साढे ५ बजे राष्ट्रपति कार्यालय में विधेयक भेजा है ।
नेपाल नागरिकता ऐन, २०६३ के संशोधन करने के लिए बने विधेयक को प्रतिनिधिसभा और राष्ट्रीय सभा से से पारित होने के बाद राष्ट्रपति भण्डारी ने पुनर्विचार करना पड़ेगा ये कहकर संसद में वापस भेज दिया गया था । राष्ट्रपति भण्डारी ने प्राप्त विधेयक १४ दिन अध्ययन करके सावन २९ गते संसद में ही वापस कर दिया था ।
राष्ट्रपति से वापस हुए विधेयक प्रतिनिधि सभा और राष्ट्रीय सभा ने हुबहू पारित करके प्रमाणीकरण के भेजा है । संघीय संसद द्वारा दूसरी बार पारित होकर आए विधेयक को राष्ट्रपति द्वारा १५ दिन के भीतर प्रमाणीकरण करने की संवैधानिक व्यवस्था है ।

