Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पाण्डे को नेपाली सेना का मानार्थ महारथी का दज्र्यानी चिन्ह प्रदान किया गया

 

काठमांडू, 05 सितंबर। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे को नेपाल के सम्माननीय राष्ट्रपति श्रीमती विद्यादेवी भण्डारी ने मिति २०७९ भाद्र २० गते को नेपाली सेना का मानार्थ महारथी का दज्र्यानी चिन्ह प्रदान किया गया। राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में आयोजित एक विशेष समारोह के बीच उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गयाहै। समारोह में उन्हें खड्ग और स्क्रोल प्रदान किया गया।

भारत और नेपाल के बीच एक दूसरे सेना प्रमुख को मानार्थ महारथी का दर्जा प्रदान करने का प्रचलन विगत सात दशक से है । सन् १९५० में भारतीय सेना के सेनापति जनरल केएम करिअप्पा को पहली बार नेपाली सेना का यह मानार्थ दर्जा प्रदान किया गया। गत वर्ष नोभेम्बर में नेपाल के प्रधानसेनापति जनरल प्रभुराम शर्मा को भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारतीय सेना का मानार्थ महारथी का दर्जा प्रदान किया गया था।

यह भी पढें   सोलुखुम्बु में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर टकराए, एक विदेशी पर्यटक की मौत

समारोह के बाद जनरल पाण्डे ने नेपाल के सम्माननीय राष्ट्रपति श्रीमती विद्यादेवी भण्डारी के साथ शिष्टाचार भेट किया । भेट के क्रम में पाण्डे ने इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति भण्डारी के प्रति आभार प्रकट किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com