जसपा अध्यक्ष यादव का नाम १० निर्वाचन क्षेत्र से सिफरिश

काठमांडू, ७ सितम्बर । आगामी मार्गशीर्ष ४ गते के लिए तय संघीय चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव का नाम विभिन्न १० निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार के रुप में सिफारिश हुआ है । वैसे तो अन्य पार्टी के कई नेताओं का नाम इस तरह एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र से सिफारिश हो रहा है । लेकिन जसपा अध्यक्ष यादव का नाम सबसे अधिक क्षेत्र से सिफारिश में पड़ा है ।
अध्यक्ष यादव सप्तरी जिला स्थित निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से निर्वाचन में प्रतिस्पर्धा करने जा रहे हैं, लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है । इससे पहले भी यादव सप्तरी–२ से ही निर्वाचित हुए थे । लेकिन सप्तरी स्थित सभी (चारों) निर्वाचन क्षेत्र से यादव का नाम उम्मीदवार के रुप में सिफारिश हुआ है । इसके अलवा सिरहा क्षेत्र नं. १ और २, बारा क्षेत्र नं. २, पर्सा क्षेत्र नं. ४, सुनसरी क्षेत्र नं. २ और मोरङ क्षेत्र नं. ५ से भी अध्यक्ष यादव का नाम सिफारिश हुआ है ।
स्मरणीय है, सभी प्रमुख पार्टियों में टिकट के लिए प्रतिस्पर्धा है, टिकट प्राप्त ना होने के कारण कई नेता पार्टी परित्याग करने की मनस्थिति में हैं । ऐसी पृष्ठभूमि में पार्टी के शीर्ष नेता का नाम कई जगह से सिफारिश हो रहा है । बताया जाता है कि पार्टी नेतृत्व को खुश बनाने के लिए ही जिला तथा क्षेत्रीय तह के नेतागण इसतरह नाम सिफारिश करते हैं ।

