कमल थापा को नहीं मिला ‘गाय’ चुनाव चिन्ह

काठमांडू, ७ सितम्बर । राप्रपा नेपाल के अध्यक्ष कमल थापा के द्वारा की गई दावे के अनुसार उनको ‘गाय’ चुनाव नहीं मिला । गाय चुनाव चिन्ह प्राप्ति के लिए दी गई निवेदन को मंगलबार सर्वोच्च अदालत ने खारीज की है । न्यायाधीश द्वय कुमार रेग्मी और तिल प्रसाद श्रेष्ठ ने निवेदन खारीज करते हुए कहा है कि गाय चुनाव चिन्ह के संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया निर्णय को ही स्वीकार किया जाता है ।
स्मरणीय है, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय पहचान प्राप्त चिन्ह, जानवर, पंक्षी को चुनाव चिन्ह के रुप में प्रयोग नहीं किया जाएगा । यही निर्णय के वरुद्ध अध्यक्ष थापा ने सर्वोच्च अदालत में रिट निवेदन दिया था । उनका कहना है कि इससे पहले यही (गाय) चुनाव चिन्ह से वह चुनाव लड़ चुके हैं, इसीलिए आज आकर ऐसा निर्णय करना न्यायोजित नहीं है ।

