Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला, चार पुलिसकर्मियों की मौत

 

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों द्वारा पोलियो टीकाकरण टीम पर की गई गोलीबारी में उसे सुरक्षा प्रदान कर रहे चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस और हमलावरों के बीच लंबे समय तक गोलीबारी जारी रही। फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना के बाद से इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

यह भी पढें   हिमलुङ हिमस्खलन में दो और शव बरामद

अधिकारियों ने बताया कि घटना टैंक जिले के गुल ईमान इलाके में हुई, जहां अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पुलिस वैन पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें घर-घर जाकर पोलियो टीकाकरण करने वाली टीम सवार थी।

उन्होंने बताया कि हमले में घायल दो पुलिसकर्मियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com