Tue. Feb 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एबे में होगा

 

ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत रविवार को एबर्डीनशायर के बाल्मोरल कैसल से स्कॉटलैंड स्थित उनके आधिकारिक आवास होलीरूडहाउस पैलेस लाया गया। इस दौरान महारानी के अंतिम सफर में शामिल होने के लिए रास्ते में हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा थी। एलिजाबेथ द्वितीय के बड़े बेटे महाराज तृतीय के शब्दों में यह 19 सितंबर को लंदन में अंतिम संस्कार से पहले उनकी मां की ‘अंतिम महान यात्रा’ के पहले चरण का अंत था।
छह घंटे की यात्रा तय कर बाल्मोरल कैसल से होलीरूडहाउस पैलेस लाए गए महारानी के ताबूत को सोमवार दोपहर तक इस महल के थ्रोन रूम में रखा जाएगा, जहां शाही परिवार के सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। ताबूत को शाही बैनर ‘रॉयल स्टैंडर्ड ऑफ स्कॉटलैंड’ में लपेटा गया था और इस पर फूलों का गुलदस्ता रखा हुआ था।
सप्ताह के अंत में महारानी के ताबूत को लंदन ले जाया जाएगा। बकिंघम पैलेस ने राजकीय अंत्येष्टि संबंधी योजनाओं की जानकारी साझा की है। इसके तहत अंतिम संस्कार सोमवार 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एबे में होगा। इस दिन ब्रिटेन में राजकीय अवकाश घोषित किया गया है। अंतिम संस्कार से पहले दिवंगत महारानी का पार्थिव शरीर चार दिनों के लिए संसद परिसर के भीतर वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा, ताकि ब्रिटेन की जनता उन्हें श्रद्धांजलि दे सके।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *