‘बालमैत्री समाज का आधारःजिम्मेवार परिवार,उत्तरदायी सरकार’ इस नारे के साथ मनाया जा रहा है बाल दिवस
काठमांडू, १४ सितंबर
आज बाल दिवस मनाया जा रहा है । इस अवसर पर प्रधानमंत्री देउवा ने कहा कि बालबालिका के संरक्षण और विकास में परिवार तथा राज्य दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है ।
उन्होंने बालबालिका के अधिकार को संरक्षण करने वाले बालमैत्री राष्ट्र निर्माण के लिए प्रत्येक घर परिवार तथा समुदाय, स्वास्थ्य सेवा तथा विद्यालय बालमैत्री होनी चाहिए ।
प्रधानमंत्री देउवा ने राष्ट्रीय बाल दिवस २०७९ के अवसर में सम्पूर्ण बालबालिका को बधाई एवं शुभकामना व्यक्त करते हुए उनके सुखद और उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
इस बार राष्ट्रीय बाल दिवस २०७९ ‘बालमैत्री समाज को आधारःजिम्मेवार परिवार,उत्तरदायी सरकार’ के इस नारे के साथ मनाया जा रहा है ।
नेपाल के संबिधान में बालबालिका के हक को मौलिक हक के रुप में आत्मसात करते प्रत्येक वर्ष बालबालिका को परिवार तथा राज्य द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पालन पोषण ,खेलकूद, मनोरंजन तथा व्यक्तित्व विकास में होने वाले सभी बातों का प्रत्याभूति किया गया है ।
नेपाल में बाल दिवस रत्नराज ल्क्ष्मीशाह ने शुरु किया था । प्रत्येक वर्ष भादव २९ गते को मनाया जानेवाला यह बालदिवस बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है । जिनके पास सभी सुख सुविधा है उनके लिए प्रत्येक दिन बाल दिवस है लेकिन जो गरीबी रेखा के नीचे के बच्चें हैं उनके सरकार की ओर से किसी तरह की कोई पहल नहीं हुई है । वैसे प्रधानमंत्री ने उत्तरदायी सरकार की बात की है । इन बच्चों की ओर उनका ध्यान कब जाता है ये देखना है ।

