सुमार्गी समूह का अटो मोबाइल व्यवसाय में प्रवेश

काठमांडू,१८ काठमांडू । अटोमोवाइल व्यवसाय में समस्या में होते हुए भी पिछले कुछ दिनों इसमेेंं बहुत से नये नये ब्यवसायी घराने के लोग अटो मोवाइल व्यवसाय में प्रबेश कर रहें हैं । इसी क्रम में नेपाल के चर्चित व्यवसायीक घराना सुमार्गी समूह ने भी अटोमोवाइल व्यवसाय में प्रबेश किया है ।
सुमार्गी गु्रप ने काठमांडू के मीनभवन में अपना नया शो रुम खोलकर अटोमोवाइल व्यवसाय में अपने प्रबेश को पक्का कर लिया है । उक्त समूह ने चिनियां सरकारी कम्पनी बेइजीङ अटोमोटी गु्रप (बीएआईसी) से उत्पादन करके ‘बीएआईसी’ ब्राण्ड के गाड़ी को नेपाल लाया गया है ।
चीन के ६ सबसे बड़ी गाडी उत्पादक कम्पनी बीएआईसी ने जर्मन ब्राण्ड मर्सडिज बेन्ज और कोरियन ब्राण्ड हुन्डाई के साथ संयुक्त लगानी में गाड़ी उत्पादन करते आया है । बीएआईसी गु्रप अन्तर्गत बेइजीङ, बीएडब्लू, चांगन, फोटन मोटर, आर्कफक्स जैसे ब्राण्ड हैं ।
कम्पनी ने अभी नेपाल में लाई हुई गाड़ी बीएआईसी ने उत्पादन किए हुए बेइजीङ बीजे४० एल अफरोड एसयूभी है । सन् २०१६ में बेइजिङ अटो शो में डेभ्यू किए हुए बीजे४० एल फोर डोर लाइफस्टाइल अफरोड एसयूभी है ।
बीजे४० एल का लम्बाई ४ हजार ६३० एमएम चौडाई १ हजार ८४३ एमएम और ऊँचाई १ हजार ८६१ एमएम है । बीजे४०एल में २७३० एमएम को लम्बा ह्वीलवेस पा सकते हें । इसमें २५४ एमएम का उच्च ग्राउण्ड क्लियरेन्स रहता है ।
मस्कुलर बडी, आकर्षक फाइफस्टाइल का ग्रिल, चारों चक्का में डिक्स ब्रेक, बड़े साइज का टायर से ये एसयूभी देखा गया है । इसके फ्रन्ट तथा रियर लाइटों में एलइडी है । रिमूभेवल रुफ वाले ये एसयूभी में १२.३ इन्च का इन्स्टुमेन्ट क्लस्टर, रियर पार्किङ क्यामरा के साथ ही १० इन्च का इन्फोटेन्मेन्ट सिस्टम पा सकते हैं ।
रियर पार्किङ सेन्सर, अटोमेटीक आइआरभीएम, सिक्सवे एड्जस्टेवल ड्राइभर सिट, फोरवे एड्जस्टेलवल प्यासेन्जर सिट, हिटेड फ्रन्ट सिट, मल्टीफङ्सनलन स्टेरिङ ह्वील, क्रुज कन्ट्रोल, डिउलजोन अटोमेटीक एसी, एयर फिल्टर सिस्टम, रेड एण्ड व्ल्याक डियूल कलर के इन्टेरियर से इसकी क्यावीन को प्रिमियम दिखा रहा है ।
सुरक्षा के लिए इबीडी के साथ ही एबीएस, इएसपी, इबीए, टीसीए, एचएसी, एचडीसी, आरएमआई, इपीबी, अटोहोल्ड, डिउल फ्रन्ट एयरब्याग, स्नो तथा स्पोर्ट मोड़ पा सकते हैं ।
बीजे४० एल में २.० लिटर का टर्बो पेट्रोल इन्जिन रहता है । उक्त इन्जिन ने २०४ हर्सपावर और २९० न्यूटर मिटर टर्क प्रदान करता है । फोर ह्वील ड्राइभ क्यापासिटी के कारण ये एसयूभी को नेपाल के किसी भी सड़क में सहज ही चलाया जा सकता है । इसमें ६ स्पीड क्षमता का म्यानुअल गियर बक्स है ।

