Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन के लीसेस्टर में  हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच झड़प

 
सांकेतिक तसवीर

ब्रिटेन के लीसेस्टर में  हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच झड़प की खबर है। शनिवार और रविवार तड़के शहर में झड़प के चलते ‘गंभीर अव्यवस्था’ फैल गई, जिसे देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सोशल मीडिया पर आई रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस सप्ताह के अंत में एक विरोध प्रदर्शन से मामला बढ़ा। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि पुलिस भीड़ के दो समूहों को रोकने की कोशिश कर रही है, जबकि इस दौरान कांच की बोतलें फेंकी गई थी और कुछ लोगों को लाठी और डंडों के साथ देखा जा सकता था।

यह भी पढें   रास्वपा बागमती प्रदेश निर्वाचन स्थगित

लीसेस्टर पुलिस के अस्थायी मुख्य कांस्टेबल रॉब निक्सन ने वीडियो ट्वीट में कहा, ‘हमें शहर के पूर्वी लीसेस्टर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अव्यवस्था फैलने की कई खबरें मिली हैं। हमने वहां अधिकारियों को भेजा, हम स्थिति को नियंत्रित कर रहे हैं, अतिरिक्त अधिकारी भी वहां पहुंच रहे हैं। कृपया इसमें शामिल न हों। हम शांति की अपील कर रहे हैं।’

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला चश्मदीद ने बताया कि हमलावरों ने काले रंग का मास्क पहना हुआ था। उन लोगों के चेहरे ढके हुए थे। उन्होंने हुड भी लगा रखे थे। ऐसा लगा जैसे फुटबॉल मैच देखने के बाद कोई भीड़ लौटी हो। पुलिस टीम की ओर से रोड पर बैरिकेडिंग लगाई गई थी। भीड़ ने हमला किया तो पुलिस ने उन्हें पीछे ढकेलने की कोशिश की।

यह भी पढें   राजेशमान सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ विशेष अदालत में मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोगों की तलाशी ली गई और 2 लोग हिरासत में हैं। इनमें से एक पर हिंसक अव्यवस्था की साजिश का संदेह है और दूसरे पर ब्लेड जैसी वस्तु रखने का संदेह है। लीसेस्टर पुलिस ने बयान में कहा, ”पुलिस को हिंसा और नुकसान की कई घटनाओं की सूचना दी गई है और इसकी जांच की जा रही है। हमें लीसेस्टर के मेल्टन रोड पर धार्मिक इमारत के बाहर एक व्यक्ति के झंडा खींचने का वीडियो फैलने की जानकारी है। ऐसा मालूम होता है जब पुलिस अधिकारी क्षेत्र में सार्वजनिक अव्यवस्था से निपट रहे थे तब यह घटना हुई। घटना की जांच की जाएगी।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *