देश हित और जनता की उन्नति हमारा लक्ष्य : राष्ट्रपति भंडारी

काठमांडू, १९ सितंबर । आज संविधान दिवस और राष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है । आज के इस अवसर पर राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने सम्पूर्ण नेपाली जनता में शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि–संविधान ने नेपाली समाज के वृहत् राष्ट्रीय एकता को एकसूत्र में आबद्ध किया है ।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने संघीय लोकतांत्रिक गणतंत्र की स्थापनार्थ हुए विभिन्न आंदोलन के क्रम में जीवन उत्कर्ष करने वाले शहीदों के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजली अपर्ण करते देश में लोकतांत्रिक प्रणली को आधार प्रदर्शन करने वाले सम्पूर्ण अग्रजों के प्रति सम्मान प्रकट किया है ।
नेपाली जनता ने बहुत संघर्ष और बलिदान के बाद २०७२ साल असोज ३ गते को संधीय लोकतांत्रिक गणतंत्र नेपाल के संविधान का जारी होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी । इस दिन को याद करके उसका सम्मान करने के लिए हम आज संविधान दिवस अतथा राष्ट्रीय दिवस मना रहें हैं । अपने संदेश में उन्होंने कहा कि – वर्तमान संविधान ने केन्द्रीयकृत और एकात्मक राज्य व्यवस्था द्वारा सृजत सभी प्रकार के विभेद और उत्पीड़न का अंत करते जातीय, भाषिक, धार्मिक, सांस्कृतिक तथा भौगोलिक विविधतायुक्त नेपाली समाज को वृहत् राष्ट्रीय एकता के सूत्र में आबद्ध किया है ।
उन्होंने संविधान में उल्लेख हुए सभी मौलिक अधिकारों का सभी नेपाली जनता तक समान रुप से पहुँच हो इस बात पर जोड़ दिया है । देश की राष्ट्रीय अखण्डता और जनता में नीहित सार्वभौम सत्ता को सर्वोपरि रखना आवश्यक है इस बात पर भी उन्होंने जोड़ दिया है ।
उन्होंने अपने देश में कहा कि –देश हित और जनता की उन्नति से बढ़कर हमारे लिए कोई और लक्ष्य हो ही नही सकता है । मंसिर ४ गते को होने वाले आमचुनाव में सक्रियतापूर्वक सहभागी होकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का सदुपयोग करने के लिए उन्होंने सभी मतदाताओं से हार्दिक अपील भी की है ।

