उद्योगपति वैद्य प्रबल जनसेवाश्री पदक से हो रहे हैं सम्मानित

काठमांडू, १९ सितम्बर । उद्योगपति अशोक वैद्य प्रबल जनसेवाश्री पदक से सम्मानित हो रहे हैं । संविधान दिवस के अवसर पर नेपाल सरकार द्वारा घोषित विभिन्न सम्मान एवं पदक में वीरगंज स्थायी निवासी वैद्य का नाम में समावेश है । निजी क्षेत्र से उद्योग व्यापार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करने के हेतु उनको यह सम्मान दिया जा रहा है । घोषित सम्मान तथा पुरस्कार आगामी वैशाख १ गते राष्ट्रपति के हाथों वितरण किया जाएगा ।
वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष वैद्य हाल नेपाल भारत सहयोग मञ्च के अध्यक्ष और वीरगंज महानगरपालिका के लिए सद्भावना दूत भी हैं । देश की समग्र अर्थतन्त्र और वीरगंज के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान करनेवाले वैद्य नेपाल भारत सहयोग मञ्च से विभिन्न सामाजिक गतिविधि में भी क्रियाशील हैं ।

