Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज टुँडिखेल में मनाया गया संविधान दिवस

 


काठमांडू, १९ सितंबर । संविधान दिवस मूल समारोह समिति ने सैनिक मंच टुँडिखेल में ८वां संविधान दिवस मनाया है । विशेष समारोह में राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, उपराष्ट्रपति नंदबहादुर पुन,सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा, राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष गणेश प्रसाद तिमिल्सिना, कामु प्रधानन्यायधीश दीपक कुमार कार्की, गृहमंत्री बालकृष्ण खाँण,अर्थमंत्री जर्नादन शर्मा और काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र शाह की भी उपस्थिति थी ।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देउवा ने अर्थतंत्र को चलायमान बनाने के लिए सरकार अपने हिसाब से प्रयास कर रही है । उन्होंने सभी के समन्वयात्मक प्रयास से कोविड १९ और डेगू के नियंत्रण करने, तथा देश को सामान्य अवस्था में पहुँचाने में सफल होगें ये विश्वास भी व्यक्त किया है ।
प्रधानमंत्री देउवा ने अगामी मंसिर में होने वाले प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा चुनाव से देश में लोकतांत्रिक विधि और माध्यम से शांति पूर्ण रुप में शक्ति को हस्तांतरण करने में, इसे सुनिश्चित करने तथा संविधान को चलायमान बनाने में सहयोग मिलेगा ऐसा विश्वास व्यक्त किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *