Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

*!! शारदीय नवरात्र 2022 !!* दैनिक विवरण

 

*!! शारदीय नवरात्र 2022 !!*


1, *कलश स्थापना एवं माता शैलपुत्री पूजन :-26/09/ 2022 सोमवार को (गज) हांथी पर माता जी का आगमन प्रातः 7:03 से सुर्यास्त तक अच्छा है। इसमे भी श्रेष्ठ मुहूर्त का विचार करना हो तो अभिजीत मुहूर्त :- दिन में – 11:35 से 12:23 तक उत्तम रहेगा।*

2, *द्वितीय दिन ब्रह्मचारिणी पूजन :- 27/09/2022 मंगलवार को शुभ होगा।*

3, *तृतीय दिन चन्द्रघण्टा पूजन :- 28/09/2022 बुधवार को अति शुभ है।*

4, *चतुर्थी कुष्मांडा पूजन :- 29/09/2022 गुरुवार को शुभ होगा।*

यह भी पढें   देशहित में बेहद जरूरी है ग्रेट निकोबार परियोजना : डॉ करुणाशंकर उपाध्याय

5,- *पंचमी स्कंदमाता पूजन :- 30/09/2022 शुक्रवार को शुभ है।*

6, *षष्ठी कात्यायनी पूजन:- 01/10/2022 शनिवार को शुभ है, और इसी अपराह्न 1 बजे से सायं 5 बजे तक कभी भी बिलवाभिमंत्रण पूजन सबके लिए शुभ होगा।*

7, *महासप्तमी कालरात्रि पूजन, डोली यात्रा, नवपत्रिका प्रवेश, मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा एवं पट प्रदर्शन :- 02/10/2022 रविवार को किया जाएगा। आज रात्रि 11:30 से रात्रि 1:30 तक महानिशा पूजन किया जाएगा।*

8, *महाअष्टमी व्रत पूजन, महागौरी पूजन एवं कुमारिका पूजन:- 03/10/2022 सोमवार को किया जाएगा। जबकि आज ही दिन सायं 4 बजे से नवरात्र नवमी में दुर्गा मंत्र हवन प्रारंभ हो जायेगा।*

यह भी पढें   नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के प्रस्तावित चीन दौरे की तैयारियां शुरू

9, *महानवमी व्रत पूजन, दुर्गा नवमी एवं नवरात्र हवन:- 04/10/2022 मंगलवार को व्रत पूजन एवं प्रातः से दिन के 1:33 बजे तक नवरात्र हवन किया जाएगा।*

10, *विजया दशमी, जयंती ग्रहण एवं नवरात्र व्रत का पारण :- 5/10/2022, बुधवार को प्रातः से पूर्वाह्न 11 बजे तक दशमी पूजन, शमी पूजन, जयंती ग्रहण, देवी विसर्जन पूर्वक नवरात्र व्रत का पारण किया जाएगा।*
*इस वर्ष बुधवार के प्रातः हांथी पर माता जी का गमन उत्तम वृष्टि एवं अन्न धन की परिपूर्णता, सबके जीवन मे प्रसन्नता, संपन्नता, उत्तम आयु आरोग्यता के साथ सबके मार्ग प्रसस्त कराने वाला होगा। और आने वाले समयों में सबका जीवन सुखमय तथा मंगलमय होगा।*
*इस वर्ष का शारदीय नवरात्र सभी मातृ भक्तों के लिए सुखद , शुभद, एवं मंगलमय हो….!*
✒✒ *✍🏻 हरि ॐ गुरुदेव.. ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *