Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दूओं पर लगातार हमले, हिंदू महिला के साथ मारपीट, डॉक्टर ने इलाज करने से किया इनकार

 

पाकिस्तान में एक बार फिर हिंदू महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चोरी के झूठे आरोप लगाकर महिला को मारा-पीटा गया है। इस हमले के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। बहावलपुर में जिला पुलिस कार्यालय और डिप्टी कमीश्नर की ऑफिस के बाहर सोमवार को बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। इनकी मांग है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार बंद होने चाहिए।

यह भी पढें   अधिकृत नकुल शर्मा का शव गोरखा में मिला

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हिंदू महिला पर चोरी का झूठा आरोप लगाया गया और इसके नाम पर उसकी पिटाई की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला यजमान मंडी इलाके की रहने वाली है। वह नौकरानी के तौर पर काम करती थी। चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने उसके घर पर हमला कर दिया। महिला के साथ भी मारपीट की गई।

हमलावरों और डॉक्टर के खिलाफ एक्शन लेने की मांग
स्थानीय लोगों का दावा है कि हमले के बाद महिला को हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसका इलाज करने से इनकार कर दिया। उसने मेडिकल सर्टिफिकेट भी नहीं दिया। रैली को कुछ अल्पसंख्यक नेताओं ने संबोधित किया और इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने हमलावरों और डॉक्टर के खिलाफ एक्शन लेने की मांग रखी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com