Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन ने रिश्वत लेने के एक मामले में पूर्व न्याय मंत्री को मौत की सजा सुनाई

 

 

चीन ने रिश्वत लेने के एक मामले में अपने पूर्व न्याय मंत्री फू झेंगुआ को मौत की सजा सुनाई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए चीन ने झेंगुआ को रिश्वत लेने और निजी लाभ के लिए कानून का फायदा उठाने पर दो साल की सजा के साथ-साथ मृत्युदंड सुनाया।

अभियोजकों के अनुसार, फू ने अपने कारोबार संचालन, आधिकारिक पदों व कानूनी मामलों दूसरों की मदद करके लाभ हासिल करने के लिए अपने अधिकार व पद का लाभ उठाया। जुलाई में चीन के पूर्व न्याय मंत्री फू झेंगुआ (67) ने रिश्वत के एक मामले में अदालत की सुनवाई के दौरान अपने गुनाहों को स्वीकार कर लिया था। पूर्व न्याय मंत्री फू झेंगुआ ने अदालत के 11.7 करोड़ युआन (1.73 करोड़ डॉलर) से अधिक की रिश्वत की बात स्वीकारी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मार्च में बताया था कि फू झेंगुआ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अनुशासन व नियम तोड़ रहे थे। इसके बाद से उन्हें पार्टी और उसके सार्वजनिक कार्यालय से निकाल दिया गया था। पिछले साल चीनी केंद्रीय आयोग द्वारा शुरू की गई जांच के बाद फू पर मुकदमा चला।

यह भी पढें   सिरहा में गंभीर रूप से घायल किशोर की मृत्यु

घरेलू सुरक्षा तंत्र के शुद्धिकरण का अभियान
दरअसल, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2020 में चीन के घरेलू सुरक्षा तंत्र के शुद्धिकरण का अभियान शुरू किया था। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि पुलिस, अभियोजक और न्यायाधीश बिल्कुल वफादार और विश्वसनीय हैं अथवा नहीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed