Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव में धांधली करने की तैयारी में है सरकारः ओली

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

जनकपुरधाम, २४ सितम्बर । नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने दावा किया है कि मार्गशीर्ष ४ गते के लिए तय चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन धांधली करने की तैयारी में हैं । उनका कहना कि गठबंधन में शामील नेताओं को चुनाव में विजयी बनाने के लिए सरकार सत्ता–शक्ति को गलत प्रयोग हो रहा है । धनुषा जिला विदेह नगरपालिका स्थित तीनकौरिया चौक में आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
अध्यक्ष ओली ने कहा कि गठबंधन को असहयोग करनेवाले कर्मचारी और पुलिस अधिकारियों का दबदला हो रहा है, जो चुनाव में धांधली करने की शाजिस स्वरुप हो रहा है । अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘सरकार हर जगह धांधली करने की तैयारी में है । अगर कोई पुलिस अधिकारी गठबंधन में शामील नहीं होते हैं तो उसको तत्काल तबदला किया जाता है । यही से भी पुलिस अधिकारी की तबदला हुई है, कर्मचारियों की तबदला हुई है । अगर कोई कानून अनुसार काम करते हैं तो उसको तबदला किया जाता है । इससे पुष्टि होती है कि यह सरकार अलोकतान्त्रिक, तानाशाही, स्वेइच्छाचारी और भ्रष्टाचारी है ।’
कार्यक्रम में निवर्तमान सांसद् उमाशंकर अगरिया, अमृता अग्रहरी जैसे नेताओं को अध्यक्ष ओली ने एमाले में स्वागत किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed