Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डेगू ने महामारी का रुप ले लिया, सरकार नहीं हो सका गंभीर : प्रकाशमान सिंह

 


काठमांडू, २५ सितंबर –आज राजधानी के रत्नराज विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला हस्तान्तरण कार्यक्रम में बोलते हुए नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह ने कहा कि देश भर में डेंगू ने महामारी का रुप ले लिया है । इसे नियंत्रण में लेने के लिए सरकार को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है । इसे जनस्तर तक ले जाने की बात भी उन्होंने कही ।
इसमें सुधार नहीं हो पाया क्योंकि शिकायत यह थी कि दवाई दुकान में सिटामोल नहीं पाया जा रहा है यानी समय पर सिटामोल नहीं मिला ।
सिंह ने जोर देते हुए यह भी कहा कि देश में संकट का समय चल रहा है अगर इस बार कांग्रेस को चुनाव में अवसर दिया गया तो राजनीतिक स्थायित्व कायम रहेगी । यदि जनता कांग्रेस को मौका देती है तो वह कुछ ऐसा काम करेगी कि लोग उसे महसूस करें ।
उन्होंने यह भी कहा कि –स्थानीय स्त्र्रोत के परिचालन करने और पर्यटन क्षेत्र के विकास द्वारा रोजगारी को बढ़ावा दिया जा सकता है । युवाओं को भी रोजगार देकर हम अपने देश में रख पाऐंगे तभी देश का विकास हो पाएगा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *