Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चिकित्सक के लाइसेन्स परीक्षा में १हजार १७६ लोग फेल

 


काठमांडू,२५ सितंबर ६४ वां चिकित्सक दर्ता प्रमाणपत्र परीक्षा (लाइसेन्स परीक्षा) में ५७ दशमलव ६८ प्रतिशत अर्थात १ हजार १७६ लोग अनुत्तीर्ण हुए हैं ।
नेपाल मेडिकल काउन्सिल ने नतिजा शनिबार को सार्वजनिक किया है जिसके नतिजा अनुसार ४२.३२ प्रतिशत लोग ही उत्तीर्ण हो पाए हैं ।
वृहस्पतिवार, शुक्रबार और शनिबार लाइसेन्स की परीक्षा हुई थी । काउन्सिल के रजिष्ट्रार डा. कृष्ण अधिकारी के अनुसार परीक्षा में २ हजार ६० लोग सहभागी थे । जिसमें ८ सौ ६३ लोग उत्तीर्ण और २१ लोग अनुपस्थित थे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

उनके अनुसार डेन्टल (बीडीएस) की ओर से ६५ प्रतिशत अनुत्तीर्ण हुए हैं । बीडप्एस की ओर से ३५५ लोग ने आवेदन दिया था जिसमें २ लोग अनुपस्थित थे । परीक्षा में सहभागी ३५३ लोगों में २३० लोग अनुत्तीर्ण हुए हैं ।
इसी तरह ण्एमबीबीएस की ओर से ५६ दशमलव ११ प्रतिशत अनुत्तीर्ण हुए हैं । परीक्षा में १ हजार ७०५ लोगों ने आवेदन दिया था । १ हजार ६८६ लोगों ने परीक्षा दिया था जिसमें ७४० लोग उत्तीर्ण और ९४६ लोग अनुत्तीर्ण हुए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *