Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रेम विवाह का दुखद अंत : हिजाब नहीं पहनने पर पति महमूद ने पत्नी रुपाली को गला रेत कर मार डाला

 

बुर्का व हिजाब को लेकर कई देशों में बढ़ते बवाल के बीच मुंबई से हैरान करने वाली खबर आई है। इकबाल महमूद शेख नामक शख्स ने अपनी पत्नी रुपाली को इसलिए गला रेतकर मार डाला कि वह मुस्लिम रीति रिवाज नहीं मान रही थी और बुर्का नहीं पहनती थी। रुपाली ने इकबाल से अंतरधार्मिक विवाह किया था, लेकिन वह इकबाल की जोर जबर्दस्ती से तंग आकर तलाक मांग रही थी। तलाक के पूर्व ही आरोपी ने उसकी जघन्य हत्या कर डाली।

पुलिस के अनुसार आरोपी इकबाल शेख ने सोमवार रात पत्नी रूपाली को सरेराह चाकू से गोद डाला। घटना मुंबई के चेंबूर इलाके में हुई। मुंबई पुलिस ने आरोपी इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढें   राजबिराज घटना – अस्पताल ने अपने ६ कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

तीन साल पहले की थी मुस्लिम युवक से शादी
बताया गया है कि रूपाली ने इकबाल शेख से तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों चेंबूर इलाके में स्थित इकबाल के घर में रहते थे। रूपाली चूंकि हिंदू थी और शादी के बाद भी वह मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन नहीं कर रही थी, इसलिए इकबाल खुद और उसके परिजन उससे खफा थे। इकबाल के परिजन रूपाली को बुर्का पहनने के लिए दबाव डालते थे, लेकिन वह नहीं मानती थी। इसे लेकर कलह होने लगी थी। इसके बाद रुपाली और इकबाल अलग रहने लगे थे। दंपती का एक बेटा भी है।

यह भी पढें   हरितालिका तीज के अवसर पर वीरगंज कारागार में खाद्यान्न एवं स्वच्छता सामग्री वितरण

छह माह से अलग रहते हुए भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी। हालांकि, इकबाल इस दौरान भी उस पर मुस्लिम परंपराओं को मानने के लिए दबाव डालता था। रुपाली इकबाल की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी के बच्चे नहीं होने पर उसने उसे तलाक दे दिया था।

मिलने के लिए बुलाया और सरेआम चाकू घोंपे
आरोपी इकबाल शेख ने रूपाली को सोमवार शाम चेंबूर इलाके के पीएल लोखंडे मार्ग पर नागेवाड़ी में मिलने बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच फिर बुर्के व अन्य बातों को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इस पर रुपाली ने तलाक की मांग दोहराई। कहासुनी व विवाद बढ़ने पर इकबाल ने अपनी जेब से चाकू निकाला और रुपाली के गले पर ताबड़तोड़ वार किए और भाग निकला। रुपाली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल के लिए भेजा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com