Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में धूम धाम से मनाया गया भगवान अग्रसेन महाराज की जन्म जयन्ती

 

माला मिश्रा बिराटनगर नेपाल । नेपाल अग्रवाल महासभा इस बार भी हर्षोल्लास के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर भगवान अग्रसेन का 5146 वी जन्म जयन्ती जयन्ती मनाया । इससे पूर्व बिराटनगर के अतिथि सदन से निकला रथयात्रा सहित का शोभा यात्रा निकाल नगर परिक्रमा किया । इस मौके पर 14 लोगों ने रक्तदान भी किया । कार्यक्रम का अध्यक्षता अग्रवाल सभा बिराटनगर का अध्यक्ष विशाल केडिया कर रहे थे जिसके नेतृत्व में सम्पूर्ण टीम सक्रिय दिखे । इस मौके पर महाप्रसाद कार्यक्रम में सैकड़ो लोग पहुच प्रसाद ग्रहण किया । कार्यक्रम में ध्वजारोहण , हवन पूर्वाहुति , आरती ,सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए गए ।मौके पर प्रमुख अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री ओम प्रकाश सरावगी व विशिष्ट अतिथि बिराटनगर महानगरपालिका का मेयर नागेश कोइराला भी मौजूद थे । कार्यक्रम में मारवाडी समाज का प्रबुद्धजन सुरेश शर्मा , दीनबन्धु गोयल , ताराचन्द्र खेतान ,देवेन्द्र रजगढ़िया , बेनी प्रकाश मूंदड़ा , गोबिन्द झुनझुनवाला , पूर्व अध्यक्षय द्वय श्रवण अग्रवाल , देवकीनंदन अग्रवाल , शंकर लाल अग्रवाल , बिनोद अग्रवाल , अश्वनी बंसल मौजूद थे ।

यह भी पढें   सीमा विवाद और नेपाल–भारत सम्बन्ध : अंशुकुमारी झा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *