Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शंखनाद के साथ रवीन्द्र मिश्र समूह राप्रपा में समाहित

 

काठमांडू, २८ सितम्बर । विवेकशील साझा के पूर्व अध्यक्ष रवीन्द्र मिश्र (बृहत ध्रूवीकरण पक्षधर) और राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के बीच पार्टी एकता हुई है । बुधबार काठमांडू में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर मिश्र समूह को राप्रपा अध्यक्ष राजेन्द्र लिङदेन ने पार्टी में स्वागत किया ।
एकता घोषणा के दौरान बटुकों की ओर से शंखनाद और स्वस्ती वाचन किया गया । एकता कार्यक्रम में राप्रपा नेताओं के साथ मिश्र ने पृथ्वीनारायण शाह की तस्वीर में माल्र्यापण किया था । एकता घोषणापत्र में राप्रपा अध्यक्ष लिङ्देन और मिश्र ने हस्ताक्षर किया है । सहमति अनुसार मिश्र अब पार्टी के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहेंगे ।
बताया गया है कि मिश्र के साथ राप्रपा प्रवेश करनेवाले नेताओं को भी उचित व्यवस्था की जाएगी । इसकी जिम्मेदारी भी लिङदेन और मिश्र को ही दिया गया है । नेताओं का व्यवस्थापन एक हफ्तो के भीतर कार्य सम्पादन समिति, पदाधिकारी और केन्द्रीय समिति में की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed