पाकिस्तान में बम धमाका, एक की मौत, 20 लोग घायल

पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक बाजार में बम धमाका हुआ। इसमें एक की मौत और कम से कम 20 लोग घायल हो गए। घटना बलोचिस्तान के कोहलू जिले के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में मिठाई की दुकान पर हुई।
पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बलोचिस्तान में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच अकसर झड़प होती रहती है और आत्मघाती तथा रिमोट से होने वाले धमाके आम बात हैं।

