मोदी के सपनों का अनोखा प्रोजेक्ट: आम के आम गुठलियों के दाम
वडोदरा। बिजनेस के लिए गुजरातियों का डंका दुनिया भर में बजता है। इसका कारण यही है कि कम से कम लागत में भी खासी कमाई कर लेना उन्हें अच्छी तरह से आता है। इसी में एक नाम गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का भी शामिल है। वे एक राजनीतिज्ञ होते हुए भी बिजनेस के सारे पैंतरे बखूबी जानते हैं।महेसाणा जिला, कडी तालुका के चंद्रासण गांव के पास नर्मदा कैनल पर स्थित एक सोलर प्लांट मोदी के बिजनेस स्किल को दर्शाता है। यह मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसके निर्माण के लिए वे हमेशा उत्सुक भी दिखाई दिए। नर्मदा कैनल पर बना यह यह सोलर पॉवर प्लांट है, जो गुजरात सरकार को बहुत कम लागत पर भी अच्छी खासी कमाई करके दे रहा है। इस प्लांट से रोजाना 100 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है, जो आसपास के गांवों में सप्लाई की जाती है।

किसी कैनल पर स्थापित यह प्लांट गुजरात में पहला प्रयोग है। कैनल पर 750 मीटर लंबा सिस्टम फिट गया है। इसका मुख्य उपयोग सौर ऊर्जा द्वारा बिजली उत्पन्न करना है। इसके साथ ही साथ सरकार को सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कैनल पर सोलर प्लांट लगाने का नवीनतम विचार गुजरात सरकार ने देश में सबसे पहले अपनाया है।


