प्रचण्ड ने आगामी निर्वाचन में प्रतिगमन विरोधी शक्ति को मत देने के लिए अपील की

काठमांडू २ अक्टूबर– नेकपा (माओवादी केन्द्र) अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने आगामी निर्वाचन में प्रतिगमन विरोधी शक्ति को मत देने के लिए जनता से अपील की है ।
दुर्गापूजा के अवसर में रविवार की सुबह एक शुभकामना सन्देश जारी करते अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा – ‘आगामी मंसिर ४ गते को होनेवाली इस निर्वाचन में प्रतिगमन विरोधी शक्तियों को मत देकर संविधान, गणतन्त्र, संघीयता की रक्षा और सुदृढीकरण के लिए विजय करवाने के लिए आम जनसमुदाय में हार्दिक अपील करता हूँ । ’
हमारे पर्व त्योहार की मौलिक विशेषता विविधता में एकता रहा है और इसका उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि – ‘नेपाल बहुजातीय, बहुभाषिक, बहुसांस्कृतिक एवं बहुधार्मिक है । हमारे लिए मौलिक विशेषता का मतलब विविधता में एकता है ।’
अपने शुभकामना सन्देश में उन्होंने यह भी कहा कि – ‘हमारे सभी प्रमुख त्योहार की अपनी – अपनी पृष्ठभूमि, मौलिकता और मूल्य है । देश की भाषा, संस्कृति और सभ्यता का संरक्षण करते हुए उसमें और भी समृद्धि लाना हम सबका दायित्व है । हमारे इन्हीं सांस्कृतिक पर्व त्योहर ने नेपाली समाज में आपसी सहिष्णुता और भावनात्मक एकता पैदा करने का विश्वास मैंने लिया है ।

