Fri. Nov 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके में निःशुल्क आँख तथा स्वास्थ्य शिविर में ५ सौ २१ लोगों का परीक्षण हुआ

 

नेपालगन्ज /(बाँके) पवन जायसवाल ।बाँके जिला के नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.– १७ परसपुर राम गोपाल ईग्लिश मिडियम स्कूल में आयोजन किया गया निःशुल्क आँख तथा स्वास्थ्य शिविर में ५ सौ २१ लोगों जाँच कराया ।

परसपुर के पास में रहा राम गोपाल ईग्लिश मिडियम स्कूल के परिसर में सञ्चालन किया गया वह शिविर से स्थानीय ग्रामीण समुदाय के सर्वसाधारण स्वास्थ्य परिक्षण कराया और निःशुल्क दवाई प्राप्त किया । शिविर में सब अधिक उमेर ८५ वर्ष के पुरुष और ८० वर्ष की महिला ने तथा सब से कम उमेर ३ महीना की बालिका ने स्वास्थ्य परिक्षण और आँख परिक्षण कराया था ।

ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र नेपालगन्ज के आयोजन में सम्पन्न हुआ वह शिविर में जनरल स्वास्थ्य की ओर ३ सौ ६ लोगों की स्वास्थ्य परिक्षण किया गया था जिस में महिला १ सौ ६३ लोग और पुरुष १ सौ ४३ लोगों ने स्वास्थ्य परिक्षण कराया था ।

यह भी पढें   कैसे जिंदगी हर पल एक नई सीख देती है ? : बिमल सरार्फ

इसी तरह आँख स्वास्थ्य तर्फ २ सौ १५ लोगों ने परिक्षण कराया । वह मध्ये  महिला १ सौ २३ लोग और ९२ लोग पुरुष ने आँख की परिक्षण कराके दवाई समेत निःशुल्क प्राप्त किया था ।

राम गोपाल इग्लिश मिडियम स्कूल के संस्थापक राम गोपाल वर्मा की आँख परिक्षण करके शिविर की शुभारम्भ किया गया था । उल्लेखनयि वह है कि स्कुूल के संस्थापक राम गोपाल वर्मा ने स्कूल के लिये अपनेही १३ कठ्ठा जमीन में करीब तीन करोड रुपैपा की  नीजि खर्च में स्कुूल भवन निर्माण किया है । करीब ३ सौ विद्यालय रहे वह स्कूल के गरीब तथा जेहेन्दार विद्यार्थी के लिये २५ प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान किया है ।

यह भी पढें   सोलुखुम्बु में दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, मृतक और घायल की पहचान हुई

शिविर प्रारम्भ होने से पहले कार्यक्रम की बारे में ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र की अध्यक्ष लता शर्मा ने प्रकाश डाली थी । वह अवसर पर अध्यक्ष लता शर्मा ने राम गोपाल इग्लिश मिडियम स्कूकल क लिये केन्द्र की ओर से आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या के लिये प्रधानाध्यापक रामजस वर्मा को प्राथमिक उपचार बक्स हस्तान्तरण की थी । वह बक्स के अन्दर आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या के लिये १६ प्रकार की दवाई उपलब्ध करयी थी । उसी अवसर पर राम गोपाल ईग्लिश मिडियम स्कूल के संस्थापक राम गोपाल वर्मा, स्कूल के विद्यार्थी तथा अभिभावक और गावँ वासियों के लिये संस्था ने निःशुल्क आँखा तथा स्वास्थ्य शिविर से अपने वार्ड के वासियों ने अपने ही घर आँगन में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा पाने की अवसर पाया है आयोजक संस्था प्रति आभार व्यक्त किया था ।

यह भी पढें   आखिर क्यों हटाया गया आईजीपी कार्की को ?

वह शिविर में नेपालगन्ज मेडिकल कालेज के डा. मोहम्मद आजाम, डा. हषित पाठक आर नेत्ररोग विशेषज्ञ जीतेन्द्र कुमार वर्मा ने स्वास्थ्य परिक्षण किया था, और स्टाफ नर्स में सुश्री स्मारिका श्रेष्ठ और सुश्री ज्योति चौधरी ने स्वास्थ्य परिक्षण में सहयोग की थी । इसी तरह स्थानीय स्तर में संयोजन किया राधिका गोविन्द धाम वृद्ध सेवा समाज तथा सत्संग आश्रम एवम् गौशाला के अध्यक्ष हरि नारायण शर्मा, पूर्णिमा बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था बाँके के व्यवस्थापक बामदेव भट्टराई, आयोजक संस्था के कार्यक्रम संयोजक श्रीधर गौतम, सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केन्द्र नेपालगन्ज के रमण कुमार शर्मा, राजेन्द्र कुमार वर्मा, नितेश गिरी, निखिल जायसवाल, अञ्जना गुरुङ, निमा चौधरी तथा राम गोपाल ईग्लिश मिडियम स्कूल के शिक्षकों ने सहयोग किया था ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com