Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 127 लोगों की मौत

 

इंडोनेशिया में शनिवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 127 लोग मारे गए हैं। घटना पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में हुई। खबरों के मुताबिक अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच मैच चल रहा था। इस बीच अरेमा की टीम हार गई। जिसके बाद अपनी टीम को हारता देख बड़ी संख्या में प्रशंसक मैदान की तरफ भागने लगे।

लोगों में मारे गए दो पुलिस अधिकारी भी
इस दौरान कुछ लोगों ने खिलाड़ियों पर हमला कर दिया। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें दिख रहा है कि लोग मैदान पर घुस आए और सुरक्षाकर्मियों पर चीजें फेंकना शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस लोगों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर रही है और आंसू गैस के गोले छोड़ रही है।

यह भी पढें   सत्ता हमेशा के लिए नहीं है, अहंकार छोड़ें: संसद में वर्षमान पुन की सरकार को चेतावनी

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों की मौतें मारपीट, भगदड़ और दम घुटने से हुई हैं। वहीं स्टेडियम में लोगों में मारे गए दो पुलिस अधिकारी भी हैं। इस घटना में घायल हुए लगभग 180 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पूर्वी जावा के पुलिस अधिकारी निको अफिंटा ने मीडिया को बताया कि स्टेडियम के अंदर 34 लोगों की मौत हुई और बाकी की अस्पताल में मौत हुई।

यह भी पढें   भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव का बीरगंज दौरा: नेपाल के विकास और बाढ़ राहत कार्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

एक वीडियो में दिख रहा है बड़ी संख्या में लोग मैदान पर घुस आए हैं और फुटबॉल को इधर-उधर फेंक रहे हैं, तभी पुलिसकर्मी आते हैं और सभी लोगों को खदेड़ते हैं। इस दौरान कुछ लोग एक जाली पर लटके हुए दिखाई देते हैं तो कुछ कुर्सियों की तरफ भागते हुए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com