Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वि.सं. १९८८ फागुन ११ गते के गोर खापत्र में छपी एक हिन्दी सूचना

 

वि.सं. १९८८ फागुन ११ गते के गोर खापत्र में छपी एक हिन्दी सूचना नेपाल के सरकारी मुखपत्र गोरखापत्र में वि.सं. १९८८ फागुन ११ गते के रोज ‘शिवरात्रि में पशुपतिनाथ जी के दर्शनार्थ आनेवाले यात्रियों के लिए विशेष सूचना’ शर्ीष्ाक के अर्न्तर्गत भारत से आनेवाले भक्तजन, श्रद्धालु दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए हिन्दी में इस प्रकार की सूचना प्रकाशित हर्ुइ थी। प्रस्तुत है, पाठकों की सेवा में वह ऐतिहासिक एवं रोचक सूचना- ‘अमलेखगञ्जसे २७ मिलके फासलेमें एक भारी पहाडके नीचे भीमफेदी नामके छोटे बाजार तक मोटर, बस, लरी जा सकती है। इसी जगहसे मोटरकी यात्रा समाप्त हो जाती है। इसके बाद २१ मील पहाडी रास्तेके लिये पहाडी कुली व एक प्रकारकी डोली और कण्डीको सवारी निम्न-लिखित दरपर मिल सकती है। इसमें ध्यान रखनेकी बात यह है कि यद्यपि इस जगह अनेक प्रकार के कुली बहुत तायदादमें सवारी के लिए तैयार रहते हैं, तथापि इनमेंसे नम्बर वाले कुलीका बन्दोवस्त करनेसे कुलियों के तरफसे किसी प्रकारका धोखा नहीं होगा, क्योंकि सरकारकी तरफसे कुलियों का एक ठेकेदार -भरियानाइके नियुक्त है।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *