Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

६२७ उम्मीदवारों की उम्मीदवारी वापस

 

काठमांडू, १३ अक्टूबर । प्रतिनिधिसभा तथा प्रदेशसभा सदस्य के उम्मीदवारी देनेवाले ६२७ उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस किया है । निर्वाचन आयोग के अनुसार निर्धारित समय बुधबार शाम तक प्रतिनिधिसभा सदस्य पद के लिए उम्मीदवारी देनेवाले १४४ और प्रदेशसभा सदस्य पद के लिए उम्मीदवारी देनेवाले ४८३ उम्मीदवारों का उम्मीदवारी वापस हुआ है । आयोग ने कहा है कि उल्लेखित संख्या में उम्मीदवारी रद्द होनेवाले भी हैं ।
आयोग के अनुसार प्रतिनिधिसभा सदस्य पद के लिए कूल २ हजार ५२६ उम्मीदवारों ने मनोनयन किया था और प्रदेशसभा सदस्य के लिए ३ हजार ४७६ उम्मीदवारों की मनोनयन हुई थी । अब प्रतिनिधिसभा सदस्य पद के लिए उम्मीदवारी देनेवालों की संख्या २ हजार ४१२ हो गई है और प्रदेशसभा सदस्य में उम्मीदवारी देनेवालों की संख्या २ हजार ९९३ कायम रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *