प्रभु साह को सत्ता गठवंधन का समर्थन मिला, क्या वे पुराने घर में जायेंगे

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
नेकपा एमाले का टिकट ठुकरा कर स्वतंत्र से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री प्रभु साह को सत्ता गठबंधन ने समर्थन देने की पेशकश की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेकपा माओवादी केन्द्र के उप महासचिव बर्षमान पुन ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि रौतहट क्षेत्र तीन से सत्ता गठवंधन प्रभु साह को समर्थन देगी। सत्ता गठवंधन से माओवादी केन्द्र से रवींद्र पटेल ने उम्मीदवार दी है। जिसे पार्टी ने मनाने में कामयाब हुयी है। हालांकि प्रभु साह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

