Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमन्त्री हमें बर्खास्त करें उससे पहले ही हम सामूहिक रूप में राजीनामा देने के लिए तैयार हैं : शत्रुधन महतो

 

काठमांडू, १४ अक्टूबर – कल जैसे ही देउवा सरकार ने जसपा के चारों मंत्री को पदमुक्त कर दिया है वैसे ही कल से ही चर्चा में है कि अब जसपा भी मधेश प्रदेश के कुछ मंत्रियों को बर्खास्त करेंगी । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के मधेस प्रदेश अध्यक्ष रामबाबु कुमार यादव ने हा है कि –कांग्रेस, माओवादी केन्द्र और नेकपा एकीकृत समाजवादी के मंत्रियों ने यदि तत्काल राजीनामा नहीं दिया तो मुख्यमन्त्री उन्हें पद से बर्खास्त कर देंगे। केन्द्र सरकार ने जसपा के मंत्रियों को कल ही पद से बर्खास्त कर दिया उसके बाद से ही मधेस प्रदेश सरकार ने भी आज (शुक्रवार) तक नेपाली कांग्रेस, माओवादी केन्द्र और नेकपा एकीकृत समाजवादी ६ मंत्रियों को पद से बर्खास्त करने की तैयारी कर ली है ।
एन्होंने आगे कहा है कि ‘मुख्यमन्त्री के बर्खास्त करने से पहले ही उन लोगों को स्वविवेक प्रयोग कर स्वयं ही राजीनामा दे देना चाहिए यही उपयुक्त होगा । यदि ऐसा नहीं होता है तो मुख्यमंत्री स्वयं ही उन्हें बर्खास्त करने के लिए बाध्य होंगे । जसपा के नेतृत्व में बनी मधेस प्रदेश सरकार में कांग्रेस से ३, माओवादी केन्द्र से राज्यमन्त्री सहित २ और नेकपा से १ करके ६मन्त्री हैं ।
कांग्रेस से मन्त्री हैं भौतिक पूर्वाधार विकास मन्त्री रामसरोज यादव, महिला बालबालिका युवा तथा खेलकुद मन्त्री वीरेन्द्र प्रसाद सिंह, खानेपानी तथा ऊर्जा मन्त्री ओम प्रकाश शर्मा । माओवादी केन्द्र से आन्तरिक मामिला तथा सञ्चार मन्त्री भरत प्रसाद साह, राज्यमन्त्री में मन्त्रालय की रुवि कर्ण और नेकपा की ओर से उद्योग पर्यटन तथा वन मन्त्री शत्रुधन महतो और वन राज्यमन्त्री नागेन्द्र राय यादव हैं । लेकिन फिर वही बात होगी कि मधेस प्रदेश सरकार भी अगर आज मंत्रियों को बर्खास्त करती है तो निर्वाचन आचारसंहिता के कारण नये मंत्रियों की नियुक्ति नहीं कर सकती है ।
मधेस प्रदेश सरकार उद्योग,पर्यटन तथा वन मन्त्री शत्रुधन महतो ने कहा है कि हम सभी आज सामूहिक रूप में राजीनामा देंगे । ‘मुख्यमन्त्री हमें बर्खास्त करें उससे पहले ही हम सामूहिक रूप में राजीनामा देने के लिए तैयार हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed