चितवन के जुस उद्योग में आग लगी
काठमांडू, १४ अक्टूबर – पूर्वी चितवन के रत्ननगर नगरपालिका–१० में युनाइटेड बेभरेज कम्पनी के पल्पी जुस उद्योग में आग लग गई है । ये घटना आज सुबह ४ बजे लगी आग को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन आग अभी भी पूरी तरह से नहीं बुझ पाई है ।
आग बुझाने के लिए खैरहनी के दो और भरतपुर के एक दमकल तथा एक डोजर का भी प्रयोग किया जा रहा है ।
अनुमान किया जा रहा है कि विद्युत सर्ट होने से आग लगी होगी ।
उद्योग में रखें हुए ड्रम और कार्टुन में आग लग गई थी ।

