नेपाल का रानी थाना ने किया तस्करी का कपड़ा के साथ दो ब्यक्ति को गिरफ्तार
हिमलिनी प्रतिनिधी रानी बिराटनगर । 1 नम्बर प्रदेश के बिराटनगर रानी स्थित इलाका प्रहरी कार्यालय रानी के पुलिस बल ने 4 लाख 52 हजार नेपाली मूल्य बराबर का विभिन्न प्रकार का कपड़ा जब्त किया है । इलाका प्रहरी कार्यालय का इंस्पेक्टर महेन्द्र दन्नाल ने बताया जोगबनी से अवैध रास्ते ला रहे कपड़ा को बिराटनगर वार्ड 16 मुसहरी बस्ती में जब्त किया इसके साथ ही दो लोगो को गिरफ्तार किया है । जब्त कपड़ा में 110 पीस कुर्ता सलबार , 50 पीस साड़ी , टप्स 205 पीस , 20 पीस चादर शामिल है ।जब्त कपड़ा के साथ गिरफ्तार वार्ड 16 निवासी दिनेश ऋषिदेव , खेदन यादव को गिरफ्तार कर बिराटनगर भंसार को सौंपने का प्रक्रिया जारी है ।




