Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस की कुर्सी खतरे में, सुनक के पक्ष में बन रही हवा

 

लंदन, रायटर।

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस की कुर्सी खतरे में दिखाई दे रही है। ब्रिटिश सांसद डाउनिंग स्ट्रीट की चेतावनी के बावजूद इस सप्ताह उन्हें हटाने की कोशिश हो सकती है। डेली मेल के अनुसार कंजरवेटिव पार्टी के 100 से अधिक सांसद ट्रस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कंजरवेटिव पार्टी की समिति के प्रमुख ग्राहम ब्रैडी को सौंपने की तैयारी में हैं। इन सब के बीच एक बार फिर आम चुनाव जल्द होने की कवायद तेज हो गई है।

यह भी पढें   चीन और भारत के साथ संबंधों में लापरवाही या हीनभावना नहीं दिखानी चाहिए: नारायणकाजी श्रेष्ठ

फिर राजनीतिक संकट में ब्रिटेन
राजनीतिक संकट में घिरे ब्रिटेन ने 2016 में यूरोपीय संघ छोड़ने के लिए मतदान करने के बाद से तीन प्रधानमंत्रियों को बदला है। द टाइम्स ने के अनुसार कुछ सांसदों ने ट्रस को नए पीएम के साथ बदलने पर गुप्त चर्चा की है। ट्रस, जिन्होंने पिछले महीने करों में कटौती का वादा करके कंजर्वेटिव पार्टी का नेतृत्व पाया था, वे अब अपने राजनीतिक अस्तित्व के लिए लड़ रही है।

यह भी पढें   नेपाल रेलवे बोर्ड ने लोको पायलट पद के लिए मांगे आवेदन, 21 मंसिर तक कर सकेंगे आवेदन

पक्ष में बन रही हवा लेकिन सुनक हैं शांत
ब्रिटेन में लिज ट्रस सरकार के दबाव में आने और प्रधानमंत्री को बदले जाने की चर्चाओं के बीच सट्टेबाज भी सक्रिय हो गए हैं। सट्टेबाज अब ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री बनाए जाने की संभावना पर सट्टा लगा रहे हैं। तर्क दिया जा रहा है कि ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को संभालने और ब्रेक्जिट के बाद की चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए। इस कसौटी पर सुनक खरे उतर सकते हैं। सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी में भी इसे लेकर राय बनती नजर आ रही है। लेकिन इस माहौल में सुनक बिल्कुल शांत हैं। वह सार्वजनिक रूप से सरकार के कामकाज को लेकर कोई टिप्पणी भी नहीं कर रहे।

यह भी पढें   राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी द्वारा आयोजित किया गया शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com