Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिट्रेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने 45 दिन बाद दिया इस्तिफा

 


काठमांडू, २० अक्टूबर – बिट्रेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपने पद से इस्तिफा दे दिया है । लेकिन जब तक कि अगला प्रधानमंत्री नहीं चुने जाते तबत क वो पद पर बनी रहेंगी । वो केवल ४५ दिनों के लिए प्रधानमंत्री रही, किसी भी बिट्रिश प्रधानमंत्री का यह सबसे छोटा कार्यकाल रहा ।
अपने इस्तिफा देने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे जिस आधार पर प्रधानमंत्री बनाया गया था मैं उसपर खड़ी नहीं उतरी । सच तो यह है कि वो ऐसे समय में प्रधानमंत्री बनी जब देश बहुत बड़ी आर्थिक समस्या से जुझ रहा है । उन्होंने अपनी वित्तिय योजनाओं को पूरा करने और अपने देश की आर्थिक स्थिरता और राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाए रखने की अपील की है । उन्होंने कहा कि – मैं तब तक प्रधानमंत्री रहूँगी जब तक उत्तराधिकारी का चुनाव नहीं हो जाता ।
लिज ट्रस से जनता को बहुत सी उम्मीदें थी । लेकिन मंहगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी । जनता निराश और हताश हो रही थी । कुछ दिन पहले लिज ने बजट पेश किया था । इस बजट में बढ़ते टैक्स और मंहगाई पर रोक लगाने वाले कदम उठाए गए थे । लेकिन इस फैसला को सरकार ने तुरंत वापस भी ले लिया है ।
लिज के इस्तिफा के तुरंत बाद चुनाव कराए जाने की विपक्षी दल ने मांग की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *